ग्राम ऐरोली में स्वतंत्रता दिवस पर ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा निकाली और ध्वजारोहण कर देशभक्ति का संदेश दिया। सेवानिवृत्त सैनिक सूबेदार सुरेंद्र सिंह रावत ने तिरंगा फहराया, जिसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया। गांव में बड़ी संख्या में लोग भारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं, इसलिए स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह रहा। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों और सेना में सेवा दे रहे लोगों को सम्मानित किया गया। इसके बाद ग्रामीण प्राथमिक विद्यालय ऐरोली पहुंचे, जहां बच्चों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ाया।