सोमवार की रात्रि को हुई मूसलाधार बारिस से स्टेट हाईवे मोटर मार्ग देवाल- लोहाजंग सहित देवाल- खेता मानमती सडक व हाटकल्याडी- सवाड सडक जैनबिष्ट के पास बंद है। गमलीगाड में मलबा आने से देवाल- लोहाजंग सडक के बंद होने से इस क्षेत्र के करीब 12 हजार आवादी का संपर्क कटा है। गमलीगाड के मलबे में एक कार फंसी हे, वहीँ देवाल- खेता सडक सुयालकोट में बंद है। यह सडक बंद होने से इस क्षेत्र के 12 गावों का संपर्क कटा है। पीएमजीएसवाई सडक हाटकल्याडी- सवाड जैनबिष्ट के पास बंद है। लोनिवि के एई जेके टम्टा ने बताया कि सभी बंद सडकों को खोलने के लिए जेशीबी व पोकलेन मशीन लगी है, शीघ्र यातायात के लिए सडक खोल दी जाएगी।