फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे की मांग को लेकर सीएम से मिलेगा शिष्टमंडल, एक सप्ताह के लिए धरना स्थगित

मुआवजे की मांग के लिए धरने पर बैठे प्रभावितों ने विधायक के आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया। विधायक ने कहा कि जल्द प्रभावित परिवारों के एक प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से भेंट कराई जाएगी ताकि जल्द प्रभावितों की मुआवजे की मांग पूरी हो सके। प्रभावितों ने कहा कि एक सप्ताह में ट्रीटमेंट कार्य शुरू होगा लेकिन मुआवजे की कार्रवाई जल्द नहीं हुई तो फिर आंदोलन किया जाएगा। सोमवार को सुबह 10 बजे विधायक अनिल नौटियाल और उपजिलाधिकारी अलकेश नौडियाल मंडी परिसर में धरना दे रहे प्रभावित लोगों को बीच पहुंचे। विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों को लेकर गंभीर है लेकिन पहले ट्रीटमेंट कार्य भी जरूरी है ताकि भविष्य में कोई हादसा न हो। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों की ओर से बनाए गए सहमतिपत्र को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से भी वार्ता करवाई जाएगी जिससे जल्द प्रभावितों की मुआवजे की मांग पूरी हो सके। सभासद कमला रतूड़ी ने बताया कि विधायक के आश्वासन पर धरना स्थगित किया जा रहा है। यदि मुआवजे की मांग समाप्त होती है। तो ट्रीटमेंट का कार्य शुरू होने दिया जाएगा। प्रभावित सुधीर नेगी ने कहा कि बहुगुणा नगर की भांति सुभाषनगर में भी ट्रीटमेंट का कार्य शुरू किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें