फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से चार दिन से बंद सड़क, ग्रामीणों ने भारी मशीनें लगाने की उठाई मांग

कर्णप्रयाग में तहसील जिलासू के ग्राम उत्तरौं और बगड़ क्षेत्र में लगातार हो रहे भूस्खलन से सड़क पर बड़े-बड़े बोल्डर और भारी मात्रा में मलबा आने के कारण मार्ग पिछले चार दिनों से बंद है। कई स्थानों पर सड़क का हिस्सा भी धंस गया है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीण खुशाल सिंह ने बताया कि सड़क बंद होने से वे दवाई लेने भी नहीं जा पा रहे हैं और मलबा हटाने के लिए भारी मशीनरी की जरूरत है। वहीं संतोष रावत ने आरोप लगाया कि भू-धंसाव और सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क खोलने, भारी मशीनें लगाने और सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें