भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की टीम ने केक काटा। और लोगों को जूस पिलाया। कार्यक्रम संयोजक भायुमो के पूर्व कोषाध्यक्ष प्रीतम नेगी के नेतृत्व में युवाओं ने पंचपुलिया में आने जाने वाले लोगों को जूस पिलाया। साथ ही केक काटकर जश्न मनाया। प्रीतम नेगी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। और उनके नेतृत्व में 2027 में भी भाजपा भारी सीटों से सत्ता में वापसी करने जा रही है।