खेता गांव की महिलाओं ने शराब बंदी अभियान छेड़ दिया है। शनिवार को खेता गांव की महिला मंगल दल की सदस्यों ने एक बैठक की जिसमें किसी भी व्यक्ति या दुकानदार को शराब बेचते हुए पकड़े जाने पर पचास हजार रुपए का जुर्माना लगेगा सतह ही शादी या अन्य समारोह में भी शराब परोसने पर भी पचास हजार का दंड देना होगा। महिलाओं ने एक रैली भी निकाली जिसमें हाथों में शराब और नशे विरोधी नारे लिखे थे।