थराली। सोमवार को विकासखंड थराली के ग्राम पंचायत ढुंगाखोली-सगवाड़ा के पंचायत भवन में ग्राम सभा की प्रथम खुली बैठक का आयोजन किया गया, बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान दिनेश बिष्ट ने की, इस अवसर पर विभिन्न विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे, जिसमें कृषि विभाग, उद्यान विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीपुल्स साइंस इंस्टिट्यूट सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे जबकि पेयजल जल संस्थान, जल निगम और विद्युत विभाग से कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचे, जिस पर ग्राम प्रधान ने नाराजगी व्यक्त की। बैठक में ग्रामीणों ने विद्युत, पेयजल,सार्वजनिक रास्ते, नालियों, सुरक्षा दीवारों सहित सोलर/ स्ट्रीट लाइट आदि समस्याएं रखी, इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य हरीश सोनियाल मौजूद रहे, उन्होंने अपने जिला पंचायत निधि से ग्रामीणों को सार्वजनिक रास्ते, पेयजल लाइन निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की बात कही। इस अवसर पर कृषि विभाग, उद्यान विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीपुल्स साइंस इंस्टिट्यूट आदि विभागों द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी/गैर सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।