जिला प्रशासन ने बड़ी जात आयोजन समिति और राजजात समिति नौटी के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। पूर्वाह्न 11 बजे बड़ी जात आयोजन समिति के पदाधिकारी व हक-हकूकधारी कलेक्ट्रेट सभागार में पहुंचे। मगर राजजात समिति नौटी क्षेत्र के लोग नहीं पहुंचे। करीब ढाई घंटे बाद दोपहर डेढ़ बजे जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार सभागार में पहुंचे। मगर बैठक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। इसके बाद कुरुड़ मंदिर समिति के अध्यक्ष सुखवीर रौतेला ने कहा कि बड़ी जात होगी या नहीं इसका फैसला अब 23 जनवरी को वसंत पंचमी के दिन मां नंदा अपने अवतारी पुरुष पर अवतरित होकर स्वयं करेगी।