फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: सरस्वती शिशु मंदिर थराली में धूमधाम से मनाया बसंत पंचमी का पर्व

सरस्वती शिशु मंदिर थराली में धूमधाम से मनाया बसंत पंचमी का पर्व ।सुभाष पिमोली थराली। शुक्रबार को थराली के सरस्वती शिशु मंदिर में बसंत पंचमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इसमें बच्चों ने विद्यालय में मां सरस्वती का पूजन किया। इस अवसर पर विद्यालय में नवीन प्रवेश छोटे-छोटे भाई बहनों का पाटी पूजन किया गया। प्रधानाचार्य भगवती प्रसाद गोस्वामी ने भाई, बहिनों को अक्षराम्भ करवाया। इसके उपरांत हवन यज्ञ करवा कर मां शारदा का पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर अनेक अभिभावक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रबंधक गंगा सिंह बिष्ट,कोषाध्यक्ष भगवती पांडे, मातृ भारती की अध्यक्षता भारती नेगी, कृष्णानंद,परमवीर, संजय पांडे, रेखा देवी, निहारिका,उर्मिला देवी, बबिता देवी,गंभीर सिंह, अभिभावक बंधु आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें