अलकनंदा भूमि संरक्षण वनप्रभाग गोपेश्वर के असेड़-सिमली रेंज ने वनपंचायत रतनी में अग्नि सुरक्षा को लेकर वनकर्मियों ने ग्रामीणों के साथ आग बुझाने का पूर्वाभ्यास किया। बुधवार को फायर सीजन को देखते हुए असेड़-सिमली वनक्षेत्र के वनक्षेत्राधिकारी महिपाल सिंह नेगी, उप वनक्षेत्राधिकारी धीरज सिंह गुसाईं,रतनराम आर्य ने रतनी गांव के वनपंचायत में फायर मॉकड्रिल कर ग्रामीणों को वनाग्नि के दौरान अग्नि नियंत्रण के बारे में बताते हुए जंगलों को आग की घटनाओं से बचाने में सामूहिक सहयोग देने की अपील की।इस दौरान मॉकड्रिल में वनपंचायत सरपंच रवींद्र सिंह के अलावा बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं सम्मलित हुई।