फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैसाख पूर्णिमा पर खुले नंदा धाम वाण के कपाट, सीएम धामी रहे मौजूद

बैसाख पूर्णिमा के अवसर पर नंदा धाम वाण के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले। इस दौरान ग्रामीणों ने परंपरागत प्रस्तुतियां दी। वहीं कपाटोद्घाटन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी रहे मौजूद। मंदिर के आस पास तैनात सुरक्षा बल। लाटू मंदिर की खास बात यह है कि मंदिर अंदर पुजारी आंख में पट्टी बांधकर पूजा करते हैं। यह मंदिर आज भी श्रद्धालुओं के लिए रहस्य बना है। मंदिर के अंदर क्या है, किसी को पता नहीं है। मंदिर का पुजारी भी आंख में पट्टी बांधकर मंदिर के अंदर प्रवेश करता है। माना जाता है कि मंदिर के भीतर तेज चमक है ऐसे में आंखों की सुरक्षा की वजह से पट्टी बांधकर जाया जाता है। मंदिर से करीब दस मीटर दूर से श्रद्धालु पूजा अर्चना करते हैंं। वाण के ग्रामीण लाटू देवता को लोग अपने इष्ट के रूप में पूजते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें