फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: विश्व हिंदू परिषद ने स्थापना दिवस पर निकाली बाइक रैली

बागेश्वर में विश्व हिंदू परिषद ने स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने नगर में बाइक रैली निकाली। राधाकृष्ण मंदिर में खीर के भंंडारे का आयोजन किया गया। बाइक रैली का शुभारंभ भागीरथी बाईपास स्थित श्रीराम मंदिर से हुआ। कार्यकर्ताओं ने कांडा रोड, सरयू पुल तिराहा, माल रोड, एसबीआई तिराहा, तहसील रोड, बिलौना तक रैली निकाली। वापसी में पिंडारी मार्ग, आरे बाईपास होते हुए वापस मंदिर में रैली संपन्न हुई। दोपहर बाद राधाकृष्ण मंदिर में खीर का भोग लगाकर विशाल भंडारा कराया गया। विहिप के प्रांत सत्संग प्रमुख पूरन रावत ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन संगठन का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कैलाश गढि़या, शेर सिंह मलड़ा, विजय परिहार, ललित तिवारी, देवीदत्त तिवारी, नवीन रावल, मनीष कपकोटी, प्रेम सिंह हरड़िया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें