फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कांडा सीएचसी और रीमा पीएचसी की बदहाली पर यूकेडी ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

बागेश्वर। उत्तराखंड क्रांति दल ने जिले के स्वास्थ्य संस्थानों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर उच्चस्तरीय जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। यूकेडी के जिलाध्यक्ष मनोज जोशी ने सीएचसी कांडा और पीएचसी रीमा की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मंगलवार को डीएम को दिए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने बताया कि बनेगांव हादसे में घायल छह महिलाओं में से तीन को पर्याप्त संसाधन न होने के कारण जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा, जो कांडा अस्पताल की लाचारी दर्शाता है। युवा प्रकोष्ठ के दुगनाकुरी मंडल अध्यक्ष शिवराज सिंह राठौर ने बताया कि 23 जून को रीमा पीएचसी में डॉक्टर और एएनएम नदारद मिले और चिकित्सक की अनुपस्थिति में वार्डबॉय विनोद चंद्र पांडे ने मरीजों को रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए। वार्डबॉय पर मरीजों से अभद्रता का भी आरोप है। आशा कार्यकर्ताओं को बिना प्रशिक्षण ही वापस भेज दिया गया। यूकेडी ने जनहित में इन सभी मामलों की त्वरित जांच और पर्वतीय क्षेत्रों के अस्पतालों में संसाधनों को सुदृढ़ करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें