फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में यूकेडी ने सरकार का पुतला फूंककर जताई नाराजगी, भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराधों पर सरकार को घेरा

उत्तराखंड क्रांति दल की जिला कार्यकारिणी ने प्रदेश सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। यूकेडी ने आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्टाचार और अपराधों पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। शनिवार को अग्निकुंड तिराहे पर सरकार का पुतला दहन करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज जोशी ने कहा कि राज्य बने ढाई दशक बीतने को हैं, लेकिन आज भी प्रदेश में गुंडागर्दी, व्यभिचार और बलात्कार जैसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सफेदपोश नेताओं के संरक्षण के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और प्रदेश गैंगवार की दहलीज पर खड़ा है। कार्यकर्ताओं ने जिले हुए एनएच घोटाले का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने डीएम के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित कर घोटाले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। गांवों में उन्हें जंगली जानवरों का खतरा सता रहा है, तो शहरों में अराजक तत्व उन्हें निशाना बना रहे हैं। इस मौके पर भुवन कांडपाल, मनोज सिंह चौहान, विनोद चंद्र साह, पूरन सिंह रावत, लाल सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें