फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सीएम उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल प्रक्रिया का सफल आयोजन किया गया

बागेश्वर। सीएम उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल प्रक्रिया का सफल आयोजन किया गया। इसमें आठ से 14 आयु वर्ग के बालकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। शनिवार को सुबह नौ बजे से पंडित बीडी पांडेय के खेल परिसर में आयोजित ट्रॉयल में तीनों ब्लॉकों के कुल 210 बालकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान आठ से 14 वर्ष तक के बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने शारीरिक दक्षता का बेहतर प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया में 600 मीटर दौड़, शटल रन, 30 मीटर फ्लाइंग रन, मेडिसिन बॉल थ्रो, ब्रॉड जंप, बैक रीच आदि खेल शामिल किए थे। कड़े चयन ट्रायल के मूल्यांकन के बाद बालक वर्ग में कुल 150 उत्कृष्ट प्रतिभागियों का अंतिम रूप से चयन किया गया है। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी किरन नेगी ने बताया कि सभी चयनित प्रतिभावान खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के नियमों के तहत खेल विभाग की ओर से 1500 रुपये प्रति माह की खेल छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस मौके पर खेल समन्वयक कमलेश तिवारी, राजेंद्र दफौटी, गणेश सिंह धपोला आदि मौजूद रहे। फोटाे 01 बीजीएस 04 पी- बागेश्वर के बीडी पांडेय खेल परिसर में ट्रॉयल करते प्रतिभागी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें