फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : देहरादून में होने वाली बैठक के लिए किया मंथन

हीरा मेहरा Updated Wed, 29 Jan 2025 05:33 PM IST

असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने आगामी 15 फरवरी को देहरादून में होने वाली बैठक की तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को संगठन की बैठक में देहरादून जाने वाले पूर्व सैनिकों के नाम और प्रमुख समस्याओं पर मंथन किया गया। आगामी 24 मार्च को असम राइफल्स का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने पर भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष जगदीश चंद्र जोशी ने कहा कि देहरादून में होने वाली बैठक में असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीके लखेड़ा आने वाले हैं। उनके सामने जिले के पूर्व सैनिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। बताया कि पूर्व सैनिकों की सबसे बड़ी समस्या पेंशन संबंधी है। अन्य समस्याओं की सूची भी तैयार की जा रही है। बताया कि अधिक से अधिक संख्या में पूर्व सैनिक जिले से देहरादून जाएंगे। बैठक में स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने के लिए रूपरेखा भी तैयार की गई। इस मौके पर पुष्कर सिंह, गोपाल राम, गोविंद सिंह, मोहन सिंह, दीवान सिंह, भूपाल सिंह, बचे सिंह, भगवती देवी, शीला देवी, प्रेमा देवी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें