फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: नगर व्यापार मंंडल के चुनाव को लेकर बैठक, व्यापारियों ने दिए अपने-अपने सुझाव

हीरा मेहरा Updated Mon, 14 Jul 2025 01:49 PM IST

नगर व्यापार मंडल के चुनाव के लिए रणनीति तैयार होने लगी है। व्यापारियों ने नए व्यापार मंडल के गठन को लेकर अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। व्यापारियों ने प्रत्याशियों की आयु सीमा तय करने, व्यापार मंडल का राजनीतिकरण न करने और सदस्यता अभियान में पारदर्शिता लाने के को कहा। बागनाथ मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में चुनाव संचालन और सदस्यता अभियान समिति का गठन किया गया। जिला महामंत्री अनिल कार्की ने बताया कि सितंबर-अक्तूबर में व्यापार संघ का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव कराने से पूर्व सदस्यता अभियान चलाया जाना है। उन्होंने व्यापारियों से अपने सुझाव प्रस्तुत करने को कहा। गोविंद साह जगाती ने सदस्यता कराने वाले को चुनाव न लड़ाने की सलाह दी। मनीष पांडेय ने प्रांतीय संविधान के तहत चुनाव कराने को कहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें