फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पुलिस को मिली कामयाबी, 5.072 किलोग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार 

रेनू सकलानी Updated Thu, 05 Dec 2024 01:57 PM IST

बागेश्वर में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एसओजी/एएनटीएफ टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने कपकोट तहसील क्षेत्र से 5.072 किलोग्राम चरस के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। बृहस्पतिवार को पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एसओजी/एएनटीएम टीम एसओजी प्रभारी सलाउद्दीन के नेतृत्व में कपकोट तहसील क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। तिमिलाबगड़-कर्मी सड़क के खाईबगड़ पुल के समीप चेकिंग के दौरान टीम ने मदन सिंह (38) निवासी बोरबलड़ा, कपकोट को चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कपकोट थाने में धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। बरामद चरस की अनुमानित कीमत 10,00,000 रुपये है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें