फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग तेज, बांह में काला फीता बांधकर की नारेबाजी; कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

बागेश्वर में पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर जिलेभर के कर्मचारियों ने बांह में काला फीता बांधकर कार्य किया। विकास भवन और राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ओपीएस लागू करवाने के लिए संघर्ष करते रहने की चेतावनी दी। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के बैनर तले कर्मचारियों ने एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) और नई पेंशन योजना (एनपीएस) का विरोध किया। विकास भवन में संगठन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पालनी और कुमाऊं मंडल प्रभारी लक्ष्मण सिंह कोरंगा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि अक्तूबर 2005 के बाद भर्ती कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं दिया जा रहा है। इन कर्मचारियों के लिए सरकार पहले बाजार आधारित पेंशन स्कीम लेकर आई। इस योजना का कर्मचारी लगातार विरोध कर रहे थे। पिछले साल सरकार फिर से यूपीएस नामक पेंशन योजना लेकर आ गई। कहा कि दोनों ही योजनाओं में कर्मचारियों के हित सुरक्षित नहीं हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद कर्मचारी सुरक्षित भविष्य की उम्मीद करता है, जबकि वह केवल पुरानी पेंशन योजना में ही मिल सकता है। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द एनपीएस और यूपीएस को बंद कर ओपीएस लागू करने की मांग की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गढि़या, संजय कुमार टम्टा, संतोष जोशी, धरम कोरंगा, मनमोहन सिंह, ममता आर्या, कमला गोस्वामी, ममता रौतेला समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें