फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जागरूकता रैली से दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश

हीरा मेहरा Updated Tue, 04 Feb 2025 04:55 PM IST

बागेश्वर जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के दस साल पूरे होने पर महिला कार्मिकों ने स्कूटी जागरूकता रैली निकाली। विभिन्न विभागों की महिलाओं ने रैली में भागीदारी कर नगरवासियों को बेटियों को अच्छी परवरिश और शिक्षा दिलाने का संदेश दिया। विकास भवन परिसर से डीएम आशीष भटगांई और एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम भटगांई ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत जिले की बेटियों के लिए मेरा सपना मेरा लक्ष्य कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। जिसके तहत बेटियों को विभागों का एक्सपोजर विजिट कराया जाता है। महिला अधिकारी बेटियों के सपने को साकार करने के लिए प्रेरित करती हैं। बताया कि स्कूटी रैली के माध्यम से आम जनमानस तक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के महत्व को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। स्कूटी रैली विकास भवन से तहसील मार्ग, गोमती पुल, एसबीआई तिराहा, माल रोड, सरयू पुल, पिंडारी मार्ग, आरे-मंडलसेरा बाईपास, कांडा मार्ग होते हुए वापस विकास भवन में आकर संपन्न हुई। इस मौके पर सीडीओ आरसी तिवारी, डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया, सीओ अजय साह, डीडीओ संगीत आर्या, बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी मंजूलता यादव आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें