बागेश्वर में गर्वनमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में रुड़की में होने वाले प्रांतीय अधिविशेन में भागीदारी पर चर्चा हुई। पेंशनरों ने गोल्डन कार्ड और पेंशन का मुद्दा उठाया। कार्यक्रम के दौारान संगठन के संरक्षक शेर सिंह धपोला का 99वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। बुधवार को संगठन के अध्यक्ष डॉ. प्रताप सिंह गढि़या की अध्यक्षता में नगर के एक होटल में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव आगामी नौ जून को होना है। संगठन की मजबूती और पेंशनर्स की एकता के लिए हमें अधिक से अधिक संख्या में चुनाव में भागीदारी करनी चाहिए। बैठक में उपस्थित पेंशनर्स ने प्रदेश के कुछ सदस्यों के सोशल मीडिया में भ्रामक बातें करने पर भी रोष जताया। कहा कि ऐसी बातों से संगठन पर असर पड़ता है। बैठक में 30 जून और 31 दिसंबर को सेवानिवृत होने वाले पेंशनर्स के काल्पनिक वृद्धि का लाभ देने की मांग उठाई गई। बैठक में प्रांतीय अधिवेशन में भागीदारी करने वालों के यात्रा भत्ता के लिए शाखा कोष से दस हजार रुपये निकालने का प्रस्ताव पारित किया गया। नए सदस्यों को जोड़कर उकना स्वागत भी किया। सदस्यों ने गोल्डन कार्ड से वंचितों को पुन: जोड़ने, गोल्डन कार्ड की कटौती पेंशनर्स के मूल पेंशन की 50 प्रतिशत की दर से करने और 65, 70, 75 वर्ष में पांच, 10 और 15 प्रतिशत पेंशन बढ़ोत्तरी करने की मांग उठाई। संचालन महामंत्री थान सिंह कनवाल ने किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी, नवल किशोर जोशी, केडी जोशी, उमेद सिंह रावत, महेश चंद्र पंत समेत अन्य पेंशनर्स मौजूद रहे।