फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन, सड़क मिलान और मुआवजे की मांग की

बागेश्वर जिले में लीती गांव के डांगती तोक तक बन रही सड़क का निर्माण पूरा करने और रोड कटान में काटी गई जमीन का मुआवजा देने की मांग तेज हो गई है। ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर जल्द समस्याओं का निदान करने की मांग की। डीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि 2016-17 से बड़ी पन्याली-ज्ञानधूरा-डांगती सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन अब तक सड़क का मिलान गांव तक नहीं हुआ है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि अब तक काटी गई सड़क में कई काश्तकारों की जमीन भी नष्ट हो गई थी। लोग लंबे समय से मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। शासन-प्रशासन न तो सड़क का निर्माण पूरा करा सका है और न ही ग्रामीणों को मुआवजा मिल रहा है। ग्रामीाणों ने सड़क में जमा मलबा भी जल्द हटाने की मांग की। चेतावनी दी कि 15 मार्च तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो शामा उप तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर भूपेंद्र कोरंगा, नरेंद्र कोरंगा, राजेंद्र कोरंगा, पोखर सिंह, बहादुर सिंह, हीरा सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें