बागेश्वर। जल संस्थान के ईई की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के बाद युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार ने पत्रकार वार्ता कर तीखा पलटवार किया है। परिहार ने विभाग पर अपनी नाकामियों को छुपाने और जनहित की आवाज दबाने का गंभीर आरोप लगाया है। सोमवार को कांग्रेस जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष परिहार ने कहा कि लाहुर घाटी के हड़बाड़ क्षेत्र में बीते छह जुलाई से मुख्य पानी की लाइन टूटी हुई थी। लगातार हो रहे रिसाव के कारण करीब 150 से 200 मीटर सड़क पूरी तरह धंस चुकी थी, जिससे स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के लिए खतरा बना हुआ था। बार-बार सूचना देने के बाद भी लापरवाही बरतने वाला विभाग अचानक 10 जुलाई की रात 11 बजे बिना किसी स्थानीय जनप्रतिनिधि को बताए गुपचुप तरीके से काम करने पहुंच गया। जब वहां पूछताछ की गई, तो अधिकारियों ने अभद्रता की। शराब पीने और हाथापाई के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए परिहार ने चुनौती दी कि अगर ऐसा था, तो विभाग ने मेडिकल क्यों नहीं कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि जल संस्थान ने ग्रामीणों के मुख्य स्रोत से गुपचुप तरीके से पानी डायवर्ट कर जिला मुख्यालय को सप्लाई कर दिया है