फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: दिलीप सिंह रावत का फूंका पुतला

बागेश्वर में स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में संघर्ष वाहिनी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने सुबह 11:00 बजे एसबीआई के समीप एकत्र होकर भाजपा विधायक दिलीप सिंह रावत का पुतला दहन किया। रववार को पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान संघर्ष वाहिनी के जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि देश की आजादी में अतुलनीय योगदान देने वाले नायकों का अपमान बेहद निंदनीय है। उन्होंने मांग की कि भाजपा केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व को ऐसे विधायकों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। प्रदेश के सीएम को इस पूरे प्रकरण पर देवभूमि की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। संगठन के जिला प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय ने कहा कि देश के मान-सम्मान और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किसी भी हालत में बर्दाश्त करने लायक नहीं है। इस मौके पर जिला महासचिव विजय परिहार, जिला संगठन महामंत्री नवनीत बिष्ट, संस्कार भारती, वीरेंद्र सिंह नेगी, विशाल रावत, रिजवान खान, चेतन बोरा और अजीत भारती सहित संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें