फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बीएसएफ के हेड कांस्टेबल की सैन्य सम्मान के साथ विदाई, सरयू-गोमती संगम पर हुई अंत्येष्टि

गायत्री जोशी Updated Wed, 31 Dec 2025 04:36 PM IST

बागेश्वर जिले के दुगनाकुरी तहसील क्षेत्र के सलीगांव निवासी बीएसएफ के हेड कांस्टेबल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। विगत 28 दिसंबर को उनका स्वास्थ्य खराब होने से निधन हो गया था। सरयू-गोमती संगम पर बने श्मशान घाट पर उन्हें अंतिम विदाई दी गई। हेड कांस्टेबल गोविंद सिंह कोरंगा (58) लक्ष्मण सिंह पंजाब के अमृतसर में तैनात थे। विगत रविवार को वह ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया था। यूनिट से उनके शव को दिल्ली हेड क्वार्टर लाया गया। दिल्ली से सब इंसपेक्टर राज किशोर, यूनिट से आए एएसआई जेसेंद्र प्रकाश और 11 जवानों की टीम मंगलवार को उन्हें गांव लेकर पहुंची। बुधवार को उनके पैतृक स्थान से अंतिम यात्रा निकली। नगर के श्मशान घाट पर जवानों ने हेड कांस्टेबल को अंतिम सलामी दी। तहसीलदार ऋतु गोस्वामी, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी आदि ने पुष्प चक्र अर्पित किए। पुत्र अमित कोरंगा और हिमांशु कोरंगा ने चिता को मुखाग्नि दी। भाई हरीश कोरंगा, हीरा सिंह कोरंगा, नवीन कोरंगा, ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह बोरा, हीरा सिंह कोरंगा, पूर्व सैनिक खड़क सिंह चौहान, पूर्व सैनिक बलवंत सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह, कैलाश कोरंगा समेत तमाम ग्रामीणाें ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें