फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बांसतोली में बीएलओ का शव पेड़ से लटका मिला

बागेश्वर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका का शव उनके घर के पास ही एक पेड़ पर लटका हुआ मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही कांडा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। रविवार को सुबह कांडा क्षेत्र के बांसतोली गांव में घटना में मृतका की पहचान कमला देवी (47) पत्नी पूरन राम के रूप में हुई है। अचानक हुई इस हृदयविदारक घटना से उनके परिवार और पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है। मृतक के पति पूरन राम ने बताया कि उनकी शादी मार्च 2003 में हुई थी और नवंबर 2003 में ही उनकी पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बन गई थीं। उन्होंने बताया कि सुबह वह स्वयं दो गायों का दूध दुह रहे थे, और जब दूध दुहने के बाद वह बाहर आए तो पत्नी उन्हें आसपास नहीं दिखाई दीं। खोजबीन करने पर पता चला कि उन्होंने घर के समीप ही एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना मिलने पर एसओ बलवंत कंबोज ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें