फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बागेश्वर जिले में बढ़ते अपराध से कांग्रेस में गुस्सा, एसपी को दिया ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

बागेश्वर जिले में अपराध की घटनाएं बढ़ने पर कांग्रेस ने आक्रोश जताया है। पार्टी पदाधिकारियों ने एसपी को ज्ञापन देकर अपराध पर अंकुश लगाने और वायरल वीडियो मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। बुधवार को जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने एसपी को दिए ज्ञापन में बताया कि वायरल वीडियो में जिस तरह से नाबालिग किशोरियों के साथ मारपीट की जा रही है, वह निंदनीय है। इस तरह के अपराध से बालिकाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ेगी। कहा कि जिले में हो रहे अपराधों में रानीतिक संरक्षण के कारण अपराधी बेखौफ हैं। पुलिस को ऐसे मामलों को गंभीरता से लेना चाहिए। कहा कि जब इस तरह के मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, तभी अपराधियों के हौसले पस्त होंगे। भविष्य में ऐसे गंभीर अपराधों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, किशन कठायत, ईश्वर पांडेय, कुंदन गिरि आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें