फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: समय से पूरा करें ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य : डीएम

बागेश्वर डीएम आशीष भटगांई ने संस्कृति विभाग की ओर से 1.85 करोड़ की लागत से बन रहे ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। उन्होंने दर्शक दीर्घा, मंच निर्माण और अन्य कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का प्रयोग करने के निर्देश दिए। नव स्थापित साउंड सिस्टम का ट्रायल लेकर उसकी गुणवत्ता परखने के निर्देश दिए। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यदायी संस्था को प्राथमिकता से कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए जिससे कलाकारों को समय से मंच उपलब्ध हो सके। उन्होंने मंच की मजबूती, दर्शकों के बैठने की सुविधाजनक व्यवस्था और सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, बिजली , जल आपूर्ति की व्यवस्था करने और डिस्प्ले बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें