अल्मोड़ा पुलिस ने 15.30 ग्राम स्मैक के साथ एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज उसे न्यायालय में पेश किया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया है। सीओ बलवंत सिंह रावत ने बताया कि शुक्रवार को चौकी प्रभारी धारानौला आनंद बल्लभ कश्मीरा की टीम करबला क्षेत्र के बेस तिराहे पर चेकिंग अभियान पर थी। टीम को कंधे में एक काले रंग का बैग लटकाया हुआ युवक दिखाई दिया। वह पुलिस को देखकर छिपने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से 15.30 ग्राम स्मैक बरामद हुईं। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम खत्याड़ी निवासी निखिलेश कनवाल (22) बताया। उसे मौके पर गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसके खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।