फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा नगर में निकाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के जश्न में भाजपा ने नगर में शुक्रवार को तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व विभिन्न स्कूलों के बच्चों सहित सामाजिक संगठनों ने तिरंगे को लहराकर भारत माता की जय और वंदेमातरम के जयकारे लगाए। यात्रा सिद्ध नौला, पल्टन बाजार, थाना बाजार, जौहरी बाजार, कारखाना बाजार, लाला बाजार होते हुए माल रोड स्थित शहीद पार्क पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि आपरेशन सिंदूर हमारे जांबाज सैनिकों की बहादुरी और रणनीतिक दक्षता का प्रतीक है। कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी को देश के प्रति समर्पित करना और शौर्य की परंपरा को आगे बढ़ाना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें