फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: हल्द्वानी के बदमाशों ने द्वाराहाट में की फायरिंग, तीन गिरफ्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाॅक प्रमुख पद के चुनाव के दिन मतदान के बाद द्वाराहाट में हुए फायरिंग कांड का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। आपराधिक षड्यंत्र रचकर जानलेवा हमला करने के आरोप में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चुनावी रंजिश फायरिंग की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने शनिवार को पुलिस कार्यालय में बताया कि चुनाव के दिन मतदान के बाद द्वाराहाट में फायरिंग हुई थी। 15 अगस्त को कैलाश भट्ट ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि दीपक किरौला, सोनू धमेला, गौरव नेगी व अन्य ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बाद एक राय होकर आपराधिक षड्यंत्र के तहत उनके होटल में आकर उन्हें निशाना बनाते हुए रिवाल्वर से गोली चलाकर हत्या का प्रयास किया। विरोध करने पर गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर द्वाराहाट थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें