जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बाल विवाह को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बृहस्पतिवार को स्प्रिंग डेल स्कूल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को बाल विवाह के प्रति जागरूक किया। इस दौरान अधिकार मित्र संदीप नयाल ने बताया कि समय पूर्व विवाह बालिकाओं के लिए नुकसानदायक है। प्रत्येक परिवार को इससे बचना चाहिए। यहां पंकज भगत, स्वाति बगड़वाल, निष्ठा उप्रेती, हमाज़ अंसारी, प्रांजल कुमार, प्रधानाचार्य ज्योतिसना आदि मौजूद रहे।