फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रानीखेत-चौबटिया मार्ग बंद करने का किया विरोध, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

हीरा मेहरा Updated Tue, 21 Jan 2025 01:05 PM IST

पिछले कुछ दिनों से सेना की ओर से रानीखेत-चौबटिया मार्ग को आम जनता के वाहनों के लिए बार-बार बंद किया जा रहा है। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में बताया गया है कि बिना पूर्व सूचना और बिना कारण के सेना इस मार्ग को बार-बार बंद कर रही है। कहा कि पूछने पर इसे क्रॉस-कंट्री और अन्य कारणों से बंद किये जाने कि बात कही जा रही है। ज्ञापन में कहा कि इस मार्ग पर स्थित विश्व प्रसिद्ध मां झूला देवी मंदिर और चौबटिया गार्डन के कारण सदियों से पर्यटक और स्थानीय लोग इस सड़क से आते-जाते रहे हैं लेकिन अब बार-बार इसका बंद होना कठिनाइयों का कारण बन रहा है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं होता तो रानीखेत की जनता आंदोलन करेगी। वहां पर अगस्त लाल साह, दीपक पंत, संदीप गोयल, नेहा साह माहरा, भगवंत नेगी, विनीत चौरसिया, पावस, दीपक, तरुण, सोनू आदि थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें