फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में पांच नई पार्किंग बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा नगर में बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए सीडीओ और नगर आयुक्त नगर निगम रामजी शरण शर्मा ने नगर का औचक निरीक्षण किया। करबला से धारानौला तक कई प्रमुख स्थानों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने जाम की समस्या के समाधान के लिए अतिरिक्त पार्किंग निर्माण की आवश्यकता जताई। सीडीओ ने दुगालखोला, ताम्रनगरी, ऑफिसर कॉलोनी, बड़ी बगीचा और धारानौला में पार्किंग स्थलों का चिह्नीकरण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन चयनित स्थलों पर पार्किंग निर्माण प्रस्ताव तैयार किए जाएं ताकि शीघ्र कार्यवाही की जा सके। मेयर अजय वर्मा ने कहा कि अल्मोड़ा में नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नई पार्किंगों के निर्माण का प्रस्ताव जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। निरीक्षण के दौरान एडीएम युक्ता मिश्र, सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह भंडारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें