फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: पनिउडियार वार्ड में मिला जहरीला रसेल वाइपर

अल्मोड़ा वन विभाग की टीम ने नगर के पनिउडियार वार्ड में जहरीले सांप को रेस्क्यू किया। सांप को जंगल में छोड़ दिया गया है। मंगलवार सुबह पनिउडियार वार्ड निवासी नवीन चंद्र तिवारी के घर के पास एक सांप दिखाई दिया। इसकी सूचना पार्षद अमित साह ने वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम ने आधे घंटे के प्रयास के बाद सांप को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया सांप रसेल वाइपर है जो कि काफी जहरीला होता है। रेस्क्यू करने में सत्येंद्र सिंह नेगी, नीरज नेगी, मनोज जोशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें