अल्मोड़ा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जीजीआईसी एनटीडी की छात्राओं ने रैली निकाल कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। यहां अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल ने बताया कि पर्यावरण का संरक्षण एवं संवर्धन की जरूरत है, प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण को निर्मल एवं स्वच्छ बनाने के लिए प्रयास करने होंगे। यहां पंकज भगत, प्रेमा तिवारी आदि मौजूद रहे।