अल्मोड़ा के एसएसजे परिसर में विश्व स्वास्थ दिवस पर चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी विभाग के चिकित्सकों की टीम ने शिविर में 133 विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों के हड्डी, ईएनटी, पैथोलॉजी, मानसिक रोगों की जांच की। वहीं शिविर में 76 आबीएस, 81 ब्लड ग्रुप और 81 हिमोग्लोबिन की भी जांच की गई। इस दौरान विभाग की ओर से जांच के बाद उन्हें निशुल्क दवा बांटी गई। वहां विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, कुलसचिव डॉ. डीएस बिष्ट, प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, कम्युनिटी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मशरूफ हसन, डॉ. अंशुल ममगई, डॉ. मनीष भट्ट, डॉ. अनुष्का, डॉ. रोहित सहित मेडिल स्टॉफ मौजूद रहा।