अल्मोड़ा जिले भर में बकरीद के लिए बाजार सज गया है। ईद की नमाज के लिए ईदगाह और मस्जिदों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू होगा। नगर के नियांजगंज में जिले और राज्यों से पहुंचे बकरे आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इनमें बिलासपुर, रूदपुर से आए बकरों की भरमार है, लेकिन महंगे होने के बावजूद इन बकरों की मांग अधिक बढ़ गई है। यहां पहाड़ी बकरे की औसत कीमत 10,000 रुपये से 22,000 रुपये तक है जबकि देशी बकरे की कीमत 27,000 रुपये से अधिक रुपये है। बकरा मंडी में बकरे की खरीदारी के लिए दिनभर भीड़ उमड़ी रही है। अब तक सबसे महंगा बकरा बिलासपुर से आया। बादशाह नाम का बकरा 34 हजार रुपये में बिका है।