फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: गांधी पार्क में गरजीं आशा-भोजनमाताएं, किया प्रदर्शन; सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

हीरा मेहरा Updated Wed, 21 May 2025 02:37 PM IST

आशाओं और भोजन माताओं ने मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा शीघ्र मांगों पर कार्यवाही नहीं हुई तो उन्हें मजबूरन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पडे़गा। धरने पर बैठी आशाओं और भोजन माताओं ने कहा कि लंबा समय बीतने के बाद भी सरकार की ओर से उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गई है। उन्होंने 26 हजार रुपये वेतन देने आदि की मांग की। धरने में विजय लक्ष्मी, ममता भट्ट, भगवती आर्या, किरन साह, जानकी देवी, आयशा बेगम, लक्ष्मी वर्मा, सरोजनी, हेमा पंवार, रेखा सहित आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें