फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अल्मोड़ा में व्यवस्था के खिलाफ भड़के कांग्रेसी, स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका

हीरा मेहरा Updated Tue, 10 Dec 2024 01:42 PM IST

अल्मोड़ा जिले की स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था बदहाल होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चौघानपाटा में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुतला फूंका। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था पर भी रोष जताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि अल्मोड़ा में स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतर गई हैं। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए गंभीर नहीं है। यदि शीघ्र स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस स्वास्थ्य मंत्री का घेराव कर चरणबद्ध आंदोलन करेगी। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि वह लंबे समय से नगर की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर रहे हैं लेकिन प्रदेश सरकार नौकरशाही के दबाव में उत्तराखंड एवं अल्मोड़ा की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं कर पा रही हैं। इससे पर्वतीय क्षेत्र की जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिवस बेरीनाग की एक युवती हल्द्वानी से अपने भाई के शव को टैक्सी की छत में लाने को मजबूर हुई हैं। इससे बड़ा उदाहरण सरकार की कार्यशैली में नहीं हो सकता है जो कि संवेदनहीनता की पराकाष्ठा को पार कर चुकी है। शीतकालीन सत्र में उत्तराखंड सहित अल्मोड़ा की शिक्षा स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का मुद्दा कांग्रेस सदन में पुरजोर तरीके से उठाएगी। पुतला फूंकने वालों में ये रहे शामिल आनंद बगड़वाल, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, जिला महामंत्री ( संगठन) त्रिलोचन जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, पूरन रौतेला, देवेंद्र बिष्ट, परितोष जोशी, अंबी राम, भुवन अधिकारी, एन डी पांडे, अरविंद रौतेला, निजाम कुरॆशी, रोहन आर्या, बाला रावत, दीपेश कांडपाल, देव मिश्रा, जगदीश तिवारी, कमल मेहता, नैन सिंह, दिनेश पिल्खवाल, मनोज बिष्ट, सुनील कर्नाटक आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें