फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: लंबित कार्यों पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार

मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पेयजल, शिक्षा, लोक निर्माण तथा युवा कल्याण आदि विभागों की योजनाओं के लंबित रहने पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों के कारणों की स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित कोई भी योजना जिला स्तर पर लंबित न रहे। कार्यदायी संस्थाएं अपनी जिम्मेदारी और कार्यप्रणाली स्पष्ट रूप से तय करें। उन्होंने निर्देश दिए कि डीपीआर तैयार करते समय विशेष सावधानी और तकनीकी सटीकता बरती जाए ताकि आगे किसी प्रकार की प्रशासनिक या वित्तीय समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि बैठक में विषय की पूरी तैयारी के साथ उपस्थित हों। बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नीरज तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें