लोकसभा चुनाव से पहले ही पीलीभीत की राजनीतिक पारा चढ़ गया है। बीजेपी सांसद वरुण गांधी के अग्निवीरों पर दिए बयान को लेकर राज्यमंत्री संजय गंगवार ने उन पर तंज कसा है। राज्यमंत्री ने कहा कि सांसद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, उनको मानसिक चिकित्सक को दिखाना चाहिए। कभी-कभी व्यक्ति जब बीमार हो जाता है तो चिकित्सक की जरुरत होती है। वह किस समय क्या बोलें कुछ नहीं पता।