वाराणसी के अस्सी घाट पर ओपन थिएटर में आयोजित जिला स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप के तहत बुधवार को पहली बार महिला केसरी का दंगल हुआ। संकटमोचन के पूर्व महंत स्व. अमरनाथ मिश्र की स्मृति में आयोजित होने वाली कुश्ती चैंपियनशिप के 25 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब इस चैंपियनशिप में महिला पहलवान भी मैदान में उतरीं।