वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के छितौनी गांव के पास शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान हुए सड़क हादसे में एक शटरिंग मिस्त्री की मौत हो गई। वह अपने बेटे को निजी स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे। रास्ते में फिसलन भरी सड़क पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। सिर में गंभीर चोट लगने और अधिक रक्तस्राव के कारण उनकी जान चली गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।