झूलेलाल चालिया महोत्सव के अवसर पर शनिवार को सोनिया स्थित अशोकनगर झूलेलाल मंदिर से महिलाओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सिर पर बहाराणा और कलश लिए महिलाएं भक्तिमय अंदाज में नाचती-गाती हुई चल रही थीं। यात्रा में जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया, भजन-कीर्तन हुए और श्रद्धालुओं ने झूलेलाल भगवान के जयकारे लगाए। यात्रा अशोकनगर से प्रारंभ होकर अमर नगर, सिंधु नगर, सिद्गिरिबाग बाग, मौलवीबाग और शिवाजी नगर होते हुए अस्सी घाट पहुंची। महिलाओं ने भगवान झूलेलाल से समाज में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। झूलेलाल चालिया महोत्सव की मुख्य आयोजक बबनि कुकरेजा, पलक, ताराचंद शुभम, आरती, कनक, प्रिया, कोमल, मंजू, सीमा, कविता, करिश्मा, मुखिया देवेंद्र दोडवानी, श्रीचंद पंजवानी, मोती सहता आदि रहीं।