वाराणसी के लोहता स्थित निजी स्कूल में हैंडबाल प्रतियोगिता के राष्ट्रीय मैच के अभ्यास के लिए शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 22 की संख्या में राष्ट्रीय महिला हैंडबाल खिलाड़यों ने हिस्सा लेकर ट्रायल दिया। ट्रायल में 16 सदस्यीय टीम की घोषणा यूपी हैंडबाल संघ ने किया। महिलाओं की ये टीम राजस्थान जाएगी और यूपी की खेल प्रतिभा का प्रतिनिधित्व करेगी।