वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के बखरिया गांव में मंगलवार की रात में एक बुनकर के घर में चार- पांच की संख्या में चोर घुस गए। एक बार कुछ सामान लेकर चोर निकल गए। दोबारा जब आए तो घर में सोई दो महिलाओं की नींद खुल गई। चोरों को देखकर दोनों महिलाओं ने लाठी उठाकर मारना शुरू कर दिया। चोर भी लाठी चलाने लगे, लेकिन महिलाओं के ताबड़तोड़ लाठी के प्रहार के सामने चोर टीक नहीं पाए और अपनी जान बचाकर भागे।