वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के अहरक नहर पुलिया के समीप शुक्रवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। देखने में प्रतीत हो रहा है कि महिला की हत्या करने के बाद उसका शव फेंका गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।