ठंड में इजाफा मंडलीय अस्पताल के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। यहां मरीज भर्ती हो रहे हैं लेकिन बच्चा वार्ड में और उन्हें भर्ती कराने के लिए घंटों कतार में लगना पड़ रहा है। बताते चलें कि पर्ची काउंटर पर जद्दोजहद के बाद अगर ईलाज मिल भी रहा है तो अव्यवस्था से जूझना पड़ रहा है। अभी तो शुरूआत है अगर ठंड और बढ़ी तो समस्याएं और भी बढ़ने का अनुमान है। उम्मीद है चिकित्सा प्रशासन जगेगा जरूर ताकि मरीजों को दिक्कत न हो।