फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बनारस स्टेशन के लटके पंखे सहित प्लेटफॉर्म से टपकने लगा पानी

बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर यात्री सामान लेकर बैठे थे। इसी दौरान बारिश का पानी लटके पंखे के पास से और प्लेटफॉर्म की छत से टपकने लगा। पानी टपकता देख यात्री अपना सामान लेकर सुरक्षित स्थान पर चले गए। प्लेटफॉर्म पर तीन-चार जगहों से तेज गति से पानी टपक रहा था। इसी बीच वहां मौजूद एक यात्री ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। सूचना मिलते ही रेल अधिकारी व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गए। उधर, स्टेशन के प्रवेश द्वार के पास भी सड़क पर पानी भर गया, यात्रियों को स्टेशन परिसर तक पहुंचने में परेशानी हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें